रसलगंज में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद बंद किया मछली बाजार का रास्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
पुराने शहर के भुजपुरा, रसलगंज और उस्मानपाड़ा इलाके में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि इन इलाकों सेे कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा और न ही अन्य किसी इलाके का व्यक्ति इन इलाकों में प्रवेश करेगा। मजिस्ट्रेट और थाना पुलिस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक एसएसपी मुनिराज जी के माध्यम से पुलिस की सख्ती बढ़वाई गई है। साथ ही मजिस्ट्रेटों को भी सतर्क किया गया है। इन इलाकों में किसी भी प्रकार से कोई दुकान नहीं खुलेगी। फेरी लगाकर सामान नहीं बेचा जाएगा। सिर्फ होम डिलीवरी की व्यवस्था लागूू रहेगी। उन्होंने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति बात मानने से इनकार करता है या जबरन करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाए। उन्होंने इन इलाकों में रैंडम सैंपलिंग पर भी जोर दिया है।