फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के आखिर तक आएगा मानसून, प्री-मानससून बारिश से राहत

विज्ञापन
शाम को मौसम ने फिर ली करवट, छाए बादल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रविवार को हुई हल्की बारिश से एक बार फिर से भीषण गरमी से कुछ राहत मिली है। बारिश से अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के कारण ही नमी पांच फीसदी तक बढ़ कर 25 से 30 फीसदी तक हो गई है। रविवार दोपहर लू नहीं चलने से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन

शनिवार-रविवार रात तीन बजे के बाद लोगों को हैवी कूलर और एसी कुछ देर के लिए बंद करना पड़े, क्योंकि बाहर का तापमान वातानुकूलित कक्ष के बराबर लगभग 25 डिग्री तक हो गया था। एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अभी मौसम में ऐसे ही प्री मानसून बारिश देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहेगा। प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि अलीगढ़ में मानसून जून के आखिरी तक पहुंचेगा, क्योंकि केरल पहुंचने वाला मानसून बहुत सक्रिय नहीं दिख रहा है। जिससे इसके आगे पूरे देश में छाने में लगभग 25 से 30 दिन का समय लग जाएगा। यूपी में असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार के रास्ते से मानसून प्रवेश करेगा। ये पूर्वी उतर प्रदेश से पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर आएगा। यहां प्री मानसून बारिश से मानसून आने में कुछ देर होगी। इसलिए फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 38, 39 और 40 डिग्री तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें