फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को पराजित कर 9 योद्धा पहुंचे घर

विज्ञापन
अतरौली के एल-वन अस्पताल के कर्मचारियों का आभार जताते स्वस्थ्य हुए मरीज। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
कोरोना वायरस को पराजित कर जनपद के एक प्रौढ़ सहित 9 युवा अपने घर लौट गए हैं। यह वहीं युवक हैं जो अतरौली के आइसोलेशन वार्ड में डांस एवं योगा के कारण चर्चा में आए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने फूलों की बारिश कर युवाओं को विदा किया।
विज्ञापन

घर पहुंचने वाले युवाओं में महानगर के सरायमान सिंह निवासी 38 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता, मलहपुर अतरौली का 27 वर्षीय युवक, सेहनैल अतरौली का 54 वर्षीय प्रौढ़, उनकी 19 वर्षीय पुत्री, हसनपुर चंडौस का 23 वर्षीय युवक, बरला छर्रा का 21 वर्षीय युवक, गुरैया गोंडा का 25 वर्षीय युवक, कौड़ियागंज अकराबाद का 25 वर्षीय युवक एवं महानगर के सराय भोलानाथ जयगंज का 29 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी 18 मई से 23 मई 2020 के बीच संक्रमित होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। इनमें से कई युवक आइसोलेशन वार्ड में स्वस्थ रहने के लिए योगा, डांस आदि करते थे।
सरायमान सिंह के युवक ने बाहर आने के बाद अतरौली के कोविड-19 समर्पित लेवल वन हॉस्पिटल के इंतजामों की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां पर किसी प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वायरस को पराजित कर स्वस्थ हुए लोगों पर फूलों की बारिश कर शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व सीएमओ ने अतरौली कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहां भोजन कर गुणवत्ता की जांच की। अतरौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कुलदीप, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें