फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: मोनोग्राम से सूत्र वाक्य हटाया, विवाद हुआ तो दोबारा लगाया

Sat, 21 Sep 2024 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

20 सितंबर को सोशल मीडिया पर जब सूत्र वाक्य के न होने का पोस्ट प्रसारित हुआ, तब जाकर दूरस्थ शिक्षा केंद्र विभाग हरकत में आया। देर शाम मोनोग्राम में सूत्र वाक्य अपडेट कर दिया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के दूरस्थ शिक्षा केंद्र की वेबसाइट के मोनोग्राम से सूत्र वाक्य हटाने और लगाने का खेल खेला गया। यूनिवर्सिटी के मोनोग्राम का सूत्र वाक्य अरबी भाषा में अल्लमल इंसाना मालम यालम (हमने तमाम इंसानों को उसका इल्म दिया, जिसे वह नहीं जानते थे) लिखित है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मोनोग्राम में उक्त सूत्र वाक्य लिखा है, लेकिन दूरस्थ शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर जो मोनोग्राम है, उसमें सूत्र वाक्य गायब था। 

विज्ञापन


20 सितंबर को सोशल मीडिया पर जब सूत्र वाक्य के न होने का पोस्ट प्रसारित हुआ, तब जाकर दूरस्थ शिक्षा केंद्र विभाग हरकत में आया। देर शाम मोनोग्राम में सूत्र वाक्य अपडेट कर दिया गया। छात्र नेता इंजमाम उल हक ने कहा कि एएमयू का मोनोग्राम बिना सूत्र वाक्य के मुकम्मल नहीं हो सकता है। इसलिए जहां स्थायी रूप से मोनोग्राम का इस्तेमाल हो रहा है, वहां सूत्र वाक्य को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका विरोध करेंगे।

इस संबंध में एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि संपूर्ण मोनोग्राम डिग्री और स्थायी चीजों पर इस्तेमाल होता है। मगर जिस कागज के गिरने और फेंके जाने की संभावना है, उस पर मोनोग्राम में सूत्र वाक्य नहीं लिखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें