फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पंजाब से लौटे बेटे के लिए पिता ने घर के बाहर बनाई क्वारंटीन झोपड़ी

Thu, 30 Apr 2020 02:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
घर के बाहर क्वारंटीन किया गया मोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के एक युवक को पंजाब से वापस लौटने के बाद उसके परिवार वालों ने घर के बाहर ही क्वारंटीन कर दिया। शंकर विहार कॉलोनी निवासी मोहित कुमार बुधवार को पंजाब के लुधियाना स्थित अपनी मौसी के घर से लौटा था, जिसके बाद उसे घर के बाहर क्वारंटीन कर दिया गया। 

विज्ञापन


मोहित के पिता मुकेश कुमार ने बेटे को क्वारंटीन करने के लिए तिरपाल और बांस के सहारे क्वारंटीन झोपड़ी भी बनाई है। अब मोहित अपने भाई-बहन, माता-पिता से 14 दिनों तक मिल नहीं सकता है और न ही वे उसके संपर्क में आएंगे। 

पिता मुकेश ने बताया कि उनका बेटा मोहित 19 मार्च को अपनी मौसी के घर लुधियाना गया था। कुछ दिन वहां बिताकर उसे वापस आना था, लेकिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा और फिर लॉकडाउन। ऐसे में वह वहीं फंस गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मोहित लुधियाना से अलीगढ़ के लिए निकल पड़ा। उसने ट्रक के सहारे सफर तय किया। अलीगढ़ पहुंचने की सूचना पर प्रशासन की टीम उसके घर पहुंची और मोहित को क्वारंटीन करने के लिए कहा। 

उसे घर के बाहर धूप में परेशानी होती, इसलिए पिता ने तिरपाल आदि से छाया कर दी है। 14 दिन तक घर का कोई भी व्यक्ति उसके नजदीक नहीं जाएगा। फिलहाल मोहित के साथ उसके भाई हेमंत कुमार, बहन लक्ष्मी, मां मंजू और पिता मुकेश कुमार ने व्यवहार को बदल लिया है। 

उन्होंने तय किया है कि मोहित को कुछ भी दिया जाएगा तो उचित दूरी बनाकर। वहीं पिता मुकेश उसे 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की अग्नि परीक्षा के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें