फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच को आए सैंपल की संख्या 5 हजार पार

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए आने वाले सैंपल की संख्या अब 5000 से ऊपर पहुंच गई है । बुधवार को कुल 239 सैंपल जांच के लिए आए जिसमें से 10 पॉजिटिव केस पाए गए । इनमें आठ केस अलीगढ़ के थे । एक केस एटा का और 1 मथुरा का था। इस तरह मेडिकल कॉलेज में अब तक 125 कोविड-19 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जबकि 5118 सैंपल की जांच हो चुकी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब दो मशीनों से कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध सैंपलों की जांच की जा रही है। एक सैंपल की जांच करने में 6 घंटे का समय लगता है। एक मशीन में एक बार में 15 सैंपल तक रखे जा सकते हैं। यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें