बस अड्डे को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर विकसित किया जाएगा। इससे बेहतर तरीके से इसे निर्मित किया जा सकेगा। बस अड्डे में कैफिटेरिया बनाया जाएगा, ताकि हरेक यात्रियों को भरपूर और हर तरह के खानपान की व्यवस्था हो सके। चालक- परिचालक को आराम करने के लिए वातानुकूलित कमरे भी बनाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग की सुविधा होंगी। अंडरग्राउड पार्किंग, डिजिटल वर्कशाप, एटीएम, दुकानों सहित यात्रियों के आराम के लिए एसी एवं बिना एसी प्रतीक्षालय बनाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल इस योजना में इन बस स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, रिटेल आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे यात्रियों को बस स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह उपलब्ध होंगी सुविधाएं
- बस अड्डे पर बनायी जाएगी मल्टीस्टोरी फ्लोर
- एटीएम की सुविधा के साथ ही कैफिटेरिया होगा, एसी बिल्डिंग में मिलेगा फ्री वाईफाई
-दुकानें और रेस्तरां भी बनाई जाएगा
- ब्यूटी पार्लर व सैलून खुलेगा
- मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बनेगे
- वेटिंग रूम में बैठकर लोग इन सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे
- बस अड्डा बनने के बाद यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे
- सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी, लगेज जांचने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी
- मेटल डिटेक्टर से होकर यात्रियों को गुजरना पड़ेगा
- हर वाहन को चेक किया जाएगा। बस अड्डे के अंदर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे
- करीब दो साल में बनकर होगा तैयार आधुनिक बस अड्डा