फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी दिल्ली में मिली, भाजपाइयों का थाने में हंगामा

Mon, 13 May 2019 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
महानगर से सटे क्वार्सी के एक गांव से दो दिन पहले गायब हुई किशोरी के अपहरण में गैर समुदाय के युवकों की नामजदगी का मुद्दा जहां एक तरफ तूल पकड़ रहा था। वहीं पुलिस ने किशोरी को दिल्ली के नजफगढ़ से बरामद कर लिया। वहीं उन युवकों को भी हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इसी बीच रविवार दोपहर यह खबर भाजपाइयों तक पहुंच गई कि आरोपियों की ओर से किशोरी पर मुकदमा वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह खबर फैलते ही पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम भाजपाई व हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। बाद में सीओ ने उन्हें यह समझाते हुए शांत किया कि किसी को छोड़ा नहीं जा रहा। अदालत में किशोरी के बयान कराने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। तभी भाजपाई वहां से गए।

क्वार्सी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले गायब हो गई। इस पर गांव के ही एक गैर समुदाय के युवक व उसके दो साथियों पर किशोरी को जबरन कार से अगवा कर ले जाने का आरोप लगा। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को तीन युवकों के साथ जाते समय उसकी भतीजी ने देख लिया। 
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने फिरोज, साजिद व मनोज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा लिया। पुलिस को परिजनों की ओर से कुछ मोबाइल नंबर मुहैया कराए गए। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को दबोच लिया और उससे जब किशोरी का नंबर मिला तो शनिवार शाम किशोरी से बात की गई। 

किशोरी ने खुद को नजफगढ़ दिल्ली में बताया। सीओ के अनुसार किशोरी ने स्वीकारा कि वह अकेली अपनी मर्जी से गांव से परिजनों के जबरन शादी के दबाव के चलते निकल आई है। वह इस समय एक टिक्की वाले की ढकेल के पास खड़ी है। 

इस पर पुलिस ने नजफगढ़ पुलिस की मदद से किशोरी को दिल्ली में बरामद कर लिया और रात में ही उसे यहां ले आया गया। इधर, इस बात की भनक आरोपी के परिजनों को लगी। वह थाने पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी से मुकदमा वापस लेने को कहा। इसकी सूचना किशोरी के परिजनों ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती को दे दी।

शकुंतला भारती हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गई। उन्होंने वहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ के मुताबिक किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी के बयान लिए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। इधर, किशोरी के परिवार ने बताया कि आरोपी परिवार का एक लड़का परिवार की एक अन्य किशोरी को एक साल पहले बहला फुसलाकर ले जा चुका है। 

सीओ ने बताया कि अभी तक किशोरी मर्जी से जाने की बात कह रही है। अदालत में बयान के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। इधर, भाजपाइयों के स्तर से किशोरी को बरगलाने व फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।


गैर समुदाय के युवक के हाथ से उतरवाया कलावा, दंड बैठक लगवाईं
क्वार्सी थाने पर हंगामा चल ही रहा था कि इसी दौरान अनस नाम का एक युवक वहां पहुंच गया। वह आरोपियों की पैरवी करने लगा। हाथ में कलावा बंधा देखकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को शक हुआ। उन्होंने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने खुद को गैर समुदाय का होने की बात कुबूल की। 

इसी बीच पूर्व मेयर भी वहां आ गईं और युवक को थाने से बाहर लाकर उससे कलावा उतरवाया गया। सड़क पर ही कान पकड़कर माफी मंगवाने के बाद उसे छोड़ा गया। इस दौरान कुछ युवकों ने उसके थप्पड़ भी जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें