उन्होंने कहा, प्रदेश में आगामी सप्ताह से 10,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। जो किसान पहले आवेदन करेगा, वह पहले पाएगा, सरकार बिना भेदभाव के पहले आओ और पहले पाओ की नीति पर अमल कर रही है। कृषि मंत्री ने मलिन बस्ती में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बताने के साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर 80 फीसदी संतोष जाहिर किया और 20 फीसदी कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में अलीगढ़ की सड़कें बदहाल और सफाई की व्यवस्था बहुत खराब थी।
वहीं सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भाजपा से पूर्व की 15 वर्ष प्रदेश पर प्रशासन करने वाली सरकारों ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना नहीं करने के साथ डॉक्टरों को तैयार नहीं किया। वर्तमान की भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने के साथ डॉक्टरों को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है एक-दो दिन में डॉक्टर तैयार नहीं होता है, एक डॉक्टर तैयार होने में छह-सात साल लगते हैं। सरकारी अस्पतालों में आगामी समय में शीघ्र ही डॉक्टरों की कमियों को दूर किया जाएगा।