फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंत्री बोले, कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन ध्यान भटकाने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को ध्यान भटकाने वाला बताया। अलीगढ़ आगमन पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में यह सबसे आगे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने मोदी और योगी के नेतृत्व की सराहना की। मंत्री ने कहा कि इस नेतृत्व में देश ने लंबी छलांग लगाई है। कुछ लोगों को यह प्रगति हजम नहीं हो रही है। ऐसे लोग समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।


मंत्री ने अमित शाह के वंदेमातरम संबंधी निर्णय को काफी अच्छा बताया। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रीय हित पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। मंत्री के अनुसार, विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मध्य प्रदेश में यूजीसी लागू होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें