फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे प्रवासी, जिले में पांच क्वारंटीन सेंटर तैयार

विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे पर दिल्ली से आए प्रवासियों की लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद वहां से प्रवासियों का पलायन जारी है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में प्रवासी अलीगढ़ आए। अलीगढ़ परिक्षेत्र से लगातार दूसरे दिन 100 बसों को प्रवासियों को लाने के लिए दिल्ली और कौशांबी भेजा गया। इधर, ट्रेनों से भी बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों को जा रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ ईएमयू ट्रेनों में आ रही है। रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इधर, जिला प्रशासन ने पांच क्वारंटीन सेंटर तहसील स्तरों पर बनाए हैं। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और बारात घरों या फिर स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन

दिल्ली व अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी समितियों का गठन किया है। डीएम ने घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों की निगरानी के लिए देहात में 1265 टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर प्रवासियों को अपने विषय में सूचना अवश्य देने के आदेश जारी किया है। निगरानी समितियों को घर-घर जाकर प्रवासियों का पता लगाने, थर्मल स्क्रीनिंग करने, कोविड की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
तहसीलवार क्वारंटीन सेंटर तैयार किए गए
एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि तहसीलवार पांच क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें कोल तहसील में खैर रोड स्थित आईटीएम कालेज, अतरौली में सेंट जोंस इंटर कालेज, मढ़ौली, खैर में जीडी पब्लिक स्कूल, गोंडा रोड, इगलास में एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कजरौठ, गभाना में कांशीराम राजकीय महाविद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यह सभी क्वारंटीन सेंटर तहसीलवार बनाए गए हैं। सबसे पहले इनको संचालित किया गया है। इनमें प्रभारी, सुपरवाइजर तैनात कर दिए हैं। सभी बीडीओ व एसडीएम को जिम्मा सौंपा है कि वह अपनी देखरेख में ग्राम पंचायतवार भी क्वारंटीन सेंटर तैयार करें।
विज्ञापन

दिल्ली व कौशांबी में सवारियों की संख्या को देखते हुए अलीगढ़ परिक्षेत्र से 100 बसों को मंगलवार को भी रवाना किया गया। सवारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग पूरी दमखम के साथ जुटा है। चालक, परिचालकों को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, प्रभारी आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें