फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए चिकित्सकों व पैरामेडिक स्टाफ की भर्ती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि के लिए मंगलवार को चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। विकास भवन में साक्षात्कार देने के लिए सुबह से डाक्टरों और पदों के दावेदार आने लगे।
विज्ञापन

जिले में रोजाना सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ा रहा है। निकट भविष्य में मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर डाक्टरों और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों की कमी न हो।
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में साक्षात्कार के योग्य उम्मीदवारों को संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए जल्द तैनात किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपीएस कल्याणी ने बताया कि अन्य पदों के लिए बुधवार को भी साक्षात्कार आयोजित किया गया है। चयन समिति योग्यता के आधार पर ही नियुक्त देगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपीएस कल्याणी, डॉ. अंजली सिंह, डॉ. एसपी सिंह शामिल हैं। साक्षात्कार देने के बाद कुछ अभ्यर्थी खुश तो कुछ मायूस नजर आए। इनका नतीजा जल्द ही सार्वजनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें