फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनाक्षी, वॉड्रा में हंगामा, स्टार वर्ल्ड में हुए नौ श्ााे

Sat, 29 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
मीनाक्षी, वॉड्रा में हंगामा, स्टार वर्ल्ड में हुए नौ श्‍ााे - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
जैसी आशंका थी वही हुआ। अभिनेता रणवीर कपूर, पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय व अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल.. को महानगर के सिनेमाघरों में प्रदर्शन के पहले ही दिन विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पहले मीनाक्षी सिनेमा में हंगामा मचाते हुए फिल्म का प्रदर्शन न करने की मांग की। इसके बाद वाड्रा सिनेमा में भी धरना-प्रदर्शन कर प्रदर्शन रोकने की मांग की। हालांकि उनके विरोध के बावजूद दोनों सिनेमाघरों में दो शो में फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
महानगर के एकमात्र मल्टीप्लेक्स में इसके नौ शो दिखाए गए। स्टार वर्ल्ड के आशुतोष ने बताया कि मल्टीप्लेक्स में फिल्म का कोई विरोध नहीं हुआ है।
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल महानगर के मीनाक्षी एवं वाड्रा सिनेमाघर व ग्रेट वैल्यु माल स्थित मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार से लगी। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की मौजूदगी से नाखुश हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत् सुबह 11 बजे मीनाक्षी सिनेमा जाकर नारेबाजी करते हुए फिल्म का प्रदर्शन न करने की मांग की।
विज्ञापन

गनीमत यह थी उस समय के शो में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म शिवाय चल रही थी। जबकि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म का प्रदर्शन दोपहर 3.30 बजे से होना था। संचालकों ने किसी तरह समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म का प्रदर्शन होने पर दोपहर तीन बजे आकर दोबारा प्रदर्शन की बात कही। इसके बाद उनका काफिला वाड्रा सिनेमा पहुंच गया। यहां फिल्म का पहला शो तब तक शुरू हो चुका था।
वाड्रा मैनेजर सुनील ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर पहले शो के प्रदर्शन के बाद अगला शो न चलाने को कहा। हमने शुक्रवार को शो तो चलाए हैं, लेकिन शनिवार से शो चलाने के बाबत दिल्ली स्थित प्रोग्रामिंग टीम से दिशा निर्देश मांगे हैं।
बताते चलें कि मीनाक्षी टाकिज में फिल्म ए दिल है मुश्किल का मैटनी और नाइट शो चला, जबकि वाड्रा में दोपहर 12 से 3 और शाम 6 से 9 बजे तक का ऐ दिल है मुश्किल चली। बाकी के दो शो में शिवाय फिल्म चली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें