फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर करीब सौ करोड़ का कारोबार

Sat, 29 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
धनतेरस पर करीब सौ करोड़ का कारोबार - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
धनतेरस के दिन महानगर के कारोबारियों पर लक्ष्मी-गणेश मेहरबान रहे। महानगर में करीब सौ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। सोना-चांदी, ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, बर्तन एवं मिठाई तथा ड्राई फ्रूट्स की जमकर बिक्री हुई।  
विज्ञापन

सजी-धजी दुकानें एवं रौशनी से महानगर जगमगाता नजर आया।  रेलवे रोड, आगरा रोड, क्वार्सी चौराहे से लेकर तमाम बड़े बाजार में दुकानों के समानांतरण फुटपाथ पर भी दुकानें सज गई थी। आलम यह था कि जाम के कारण चलना-फिरना मुश्किल था।
इसी भीड़ में लोगों ने जमकर खरीददारी की। सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, फूल चौराहा, कनवरीगंज, महावीरगंज, बारहद्वारी, सराय हकीम, गूलर रोड, रामघाट रोड, मामू भांजा, फूल चौराहा, आगरा रोड, जीटी रोड, नौरंगाबाद, मैरिस रोड समेत महानगर के अन्य क्षेत्रों में दोपहर से लेकर रात तक ग्राहकों की भीड़ के कारण जाम का नजारा देखने को मिला। धनतेरस को लेकर प्रापर्टी बाजार में भी चमक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें