पीएम केयर्स फंड से जनपद के चार प्रमुख चिकित्सालयों में लगने वाले मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट जुलाई महीने के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। एनएचएआई के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जगह चिन्हित की। प्रत्येक प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) है।
पीएम केयर्स फंड से जेएन मेडिकल कॉलेज में दो और पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय तथा मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में एक-एक प्लांट लगने हैं। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी डीआरडीओ एवं एनएचएआई की है। एनएचएआई के विशेषज्ञों की टीम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में जगह का निरीक्षण कर लौट गए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जगह चिन्हित कर ली गई है।
--
पीएम केयर्स फंड से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। इसकी क्षमता एक हजार एलपीएम है। एनएचएआई के अधिकारी विशेषज्ञों के साथ आकर जगह को चिन्हित कर गए हैं। जुलाई तक प्लांट चालू होने की उम्मीद है।
- डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
किस अस्पताल में कितने बेड
- जेएन मेडिकल कॉलेज - 1259
- पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय - 362
- मलखान सिंह जिला अस्पताल - 232
ऑक्सीजन प्लांट क्यों जरूरी
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में मरीजों की जान गई थी। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन की बेहद कमी हुई थी। इसको देखते हुए पीएम केयर्स फंड से मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने की घोषणा की गई थी।
अन्य स्त्रोतों से भी लग रहे प्लांट्स
स्थान बेड क्षमता स्त्रोत
जेएन मेडिकल कॉलेज 1259 874 एएमयू
100 बेड अतरौली 160 333 गन्ना/आबकारी
100 बेड अतरौली 160 45 नगरीय निकाय/राज्य वित्त
पं. दीनदयाल उपा. सं. चिकित्सालय 362 570 राज्य आपदा प्रबंध निधि
नोट -- क्षमता एलपीएम में है।