गांव के ही एक युवक ने राजमिस्त्री शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से उन्होंने इंकार किया तो युवक ने राजमिस्त्री को पीट दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंगीरी के गांव मझोला में 20 अगस्त को एक राजमित्री को गांव के ही युवक ने पीट दिया। दूसरे दिन अस्पताल ले जाते वक्त 48 वर्षीय सुखराम सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सुखराम सिंह फरीदाबाद में राजमित्री का काम करते हैं। परिजनों ने बताया है कि 20 अगस्त को वह घर आए थे। आरोप है कि शाम को गांव के ही एक युवक ने उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से उन्होंने इंकार किया तो युवक ने सुखराम को पीट दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने थाने में मारपीट की तहरीर दी। बेटे रवि ने उन्हें गांव के ही एक क्लीनिक से दवा दिला दी, लेकिन तबीयत में अधिक सुधार नहीं मिला।
परिजनों ने बताया है कि 21 अगस्त की सुबह रवि उन्हें छर्रा अस्पताल में इलाज कराने के लिए बाइक पर ले जा रहा था। रास्ते में गंगीरी चौराहे पर सुखराम की तबीयत अधिक बिगड़ गई। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुखराम ने अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटी को रोते हुए छोड़ा है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ धनंजय ने बताया है कि घटना में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।