फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डीएपी कैसी करवा चौथ: तड़के चार बजे से लाइन में लगीं सुहागिनें, गोद में बच्चे भी दे रहे साथ

Wed, 01 Nov 2023 09:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अतरौली में करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं डीएपी पाने के लिए सुबह तड़के चार बजे से ही लाइन में लगी हुई हैं। उनके साथ में छोटे-छोटे बच्चे भी गोद में परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीएफ केंद्र पर डीएपी के इंतजार में महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ पर सुहागिनें पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए रहती हैं। अगर उन्हें व्रत में सुबह तड़के चार बजे से ही लाइन में लगना पड़े तो वह उनके लिए दिक्कतों से भरा होता है। अतरौली में करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं डीएपी पाने के लिए सुबह तड़के चार बजे से ही लाइन में लगी हुई हैं। उनके साथ में छोटे-छोटे बच्चे भी गोद में परेशानी झेल रहे हैं।

विज्ञापन




डीएपी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 1 नवंबर को अलीगढ़ के अतरौली पीसीएफ केंद्र पर सुबह डीएपी वितरण होने की सूचना मिलते ही किसान तड़के चार बजे ही पीसीएफ केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। लाइन में करवाचौथ के व्रत रह रहीं सुहागिनें भी नजर आईं। जो अपने दो से चार माह के बच्चे को गोद मे लेकर डीएपी पाने के लिए जूझती दिखीं। महिलाओं ने कहा कि बिना डीएपी के करवा चौथ का व्रत भी अच्छा नहीं लग रहा।
विज्ञापन




गेहूं की बुबाई का समय चल रहा है, किसानों को डीएपी की बेहद जरूरत है। डीएपी की काफी दिनों से मारामारी है। 31 अक्तूबर की रात करीब 10 दिन बाद डीएपी की खेफ पीसीएफ केंद्र पर पहुंची। किसानों को इसकी सूचना मिल गई,  सुबह से ही डीएपी के लिए लाइन लग गई। आलम यह था कि किसानों ने डीएपी पाने की की चिंता में चाय तक नहीं पी। 
विज्ञापन


वार्ड 8 से जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी पीसीएफ केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लाइन में लगे सभी किसानों को चाय पिलाई। लाइन में लगी कई महिला किसानों ने करवाचौथ का व्रत होने के कारण चाय तक नहीं पी। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने केंद्र प्रभारी से फोन पर वार्ता की, तो उन्होंने सरकारी समय 9.30 बजे के बाद ही डीएपी वितरण की बात कही। 

लाइन में लगे किसान राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, शारदा देवी, चेतन सिंह आदि ने कहा कि स्थानीय नेता यदि चाहें, तो डीएपी की समस्या दूर करवा सकते हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें