31 मार्च की सुबह गांव गोसपुर में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासगंज जनपद के गांव सेवर निवासी विजेंद्र कुमार के अनुसार उनकी बहन अनीता के पति योगेंद्र, सास सर्वेश देवी, ससुर ओमप्रकाश, देवर शिवम कुमार, ननद भावना कुमारी ने दहेज के लिए हत्या की है।
थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अनीता का शव अपने घर पर मिला था। वह परिवार वालों से अलग मकान में पति के साथ रहती थी। 31 मार्च की सुबह पति को नौकरी पर नोएडा जाने के लिए हंसी-खुशी विदा किया था।
इसके बाद रात में घर पर शव पड़ा मिला था। वहीं गांव में चर्चा थी कि मृतका के मायके और ससुराल वालों के बीच समझौते की बात चल रही थी। समझौता न हो पाने पर मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।