फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भागवत से भेंट करना चाहते हैं एएमयू प्रोफेसर, दिल्ली से नागपुर तक ढूंढ रहे संपर्क, यह है मिलने की वजह

Mon, 07 Apr 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के प्रोफेसरों ने मोहन भागवत से मुलाकात के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि ऐसे प्रोफेसरों की संख्या बीस है लेकिन बताया जा रहा है कि तीन को भागवत से भेंट करने का समय मिल भी गया है। 
विज्ञापन
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ प्रमुख मोहन भागवत 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अलीगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पदाधिकारियों के साथ संघ के कामकाज की समीक्षा तो होगी ही शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों पर पर भी मंथन किया जाएगा। वहीं एएमयू के प्रोफेसर भी प्रवास के दौरान भागवत से भेंट करना चाह रहे हैं। उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली से नागपुर तक संपर्क तलाश रहे हैं। एएमयू के करीब बीस प्रोफेसर ऐसे हैं जो मुलाकात के लिए समय मांग रहे हैं।

विज्ञापन


संघ प्रमुख 14 साल बाद अलीगढ़ आ रहे हैं। 2011 में भी दो दिन का प्रवास हुआ था। लेकिन अब पांच दिन का कार्यक्रम है। इस दौरान भागवत से भेंट हो जाए इसके लिए मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ ही संगठन के उच्चाधिकारी भी कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि अभी तक जो कार्यक्रम है उसके मुताबिक केवल संघ के पदाधिकारियों के साथ ही बैठक होनी है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने भी मुलाकात के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि ऐसे प्रोफेसरों की संख्या बीस है लेकिन बताया जा रहा है कि तीन को भागवत से भेंट करने का समय मिल भी गया है। 

हालांकि, मुलाकात करने को लेकर प्रोफेसर किसी से जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। जिन प्रोफेसरों को मिलने का समय नहीं मिल पाया है। वह अपनी पहुंच का भी इस्तेमाल करने में जुट गए हैं। वह अपने करीबियों से राय-मशविरा कर रहे हैं कि कैसे आरएसएस प्रमुख से मिलने का समय मिल पाएगा। दिल्ली और नागपुर में संघ नेताओं से भी मोबाइल फोन के जरिए संपर्क साध रहे हैं, जबकि कई प्रोफेसर दिल्ली में संघ नेता से मिल भी आए हैं और भेंट करवाने की विनती भी कर आए हैं। 
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख से मिलकर यूनिवर्सिटी के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रोफेसर उन्हें जानकारी मुहैया कराएंगे। संघ के विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने बताया कि संघ प्रमुख से मिलने के लिए बहुत से लोग आग्रह कर रहे हैं। लेकिन इस संबंध में संघ नेतृत्व के स्तर से ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें