फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार 2.0 : कई परियोजनाओं के जल्द पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार का गठन हो गया है। अब सरकारी कामकाज फिर से पटरी पर दौड़ने लगेंगे। इसी बीच लोगों को उम्मीद है कि जिले में चल रही सरकारी परियोजनाओं को अब पंख लगेंगे। कुछ परियोजनाएं जल्द पूरी होंगी और कुछ जल्द शुरू होंगी, जिनसे जिले के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन

जिले में आचार संहिता लगने से पहले धनीपुर हवाई अड्डे के शुभारंभ के संकेत थे। मगर बाद में तय हुआ कि इसे और विस्तारित किया जाना है। इसलिए वह काम रुक गया। बाद में जमीन आदि तय कर ली गई। अब इस काम में तेजी आने के संकेत हैं। इसी तरह रामघाट-कल्याण मार्ग के फोर लेन निर्माण को मंजूर मिल चुकी थी। मगर आचार संहिता लगने के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। अब इसके भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर, स्मार्ट सिटी से जुड़े अनगिनत काम, सांकरा गंगा पुल आदि काम अब तेजी से पूरे कराए जाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक के बाद इन कामों की समीक्षा का डर अधिकारियों को सताने लगा है। इसके चलते इन परियोजनाओं में जल्द अब तेजी आने की उम्मीद है।
खैर को पहली बार मिला मंत्रालय
अलीगढ़। कुछ अपवाद छोड़ दें तो जिले में वैसे तो हर सरकार में मंत्री पद रहता आया है। मगर खैर सीट पर अभी तक कोई निर्वाचित विधायक मंत्री नहीं बना। यह पहला मौका है, जब खैर से निर्वाचित विधायक को प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिला है। इसे लेकर खैर के लोगों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन

इनके नाम भी थे मंत्री पद के लिए सुर्खियों में
जिले में मंत्री पद के लिए संदीप सिंह के अलावा तीन नाम सबसे अधिक सुर्खियों में थे, जिनमें बरौली से विधायक ठा.जयवीर सिंह, कोल से पुन: निर्वाचित अनिल पाराशर व खैर से अनूप प्रधान का नाम शामिल था। जयवीर सिंह को लेकर चर्चा थी कि चूंकि वे पहले दो बार मंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्होंने बहुत अंतर से जीत दर्ज की है। इसलिए वे मंत्री बन सकते हैं। इसी तरह संगठन में बहुत पुराना चेहरा और मंडल से इकलौते ब्राह्मण होने के नाते अनिल पाराशर का नाम था। मगर इन दोनों को पीछे छोड़ अनूप ने बाजी मारी है। इसे लेकर भी जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विधायकों ने दी नई सरकार व मंत्रियों को बधाई
भाजपा विधायक अनिल पाराशर, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, विधायक मुक्ता राजा ने नई सरकार व मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस बार सरकार पहले से और बेहतर काम करके दिखाएगी। जनता ने जो भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरेगी। हम लोगों से भी जनता को जो उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करेंगे।
शहर में जगह जगह बजे ढोल नगाड़े, बंटी मिठाई
नई सरकार के गठन पर शाम को शहर में जगह जगह ढोल नगाड़े बजे और मिठाई बांटी गई। इस दौरान कुछ जगहों पर युवकों ने नारेबाजी की और भाजपा के झंडे लगाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें