फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तस्वीर महल पंप पर विवाद का प्रकरण में दोपहर तक बंद रहे कई पेट्रोल पंप, हटाए गए दोनों दारोगा

Thu, 16 Sep 2021 12:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके में तस्वीर महल पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम हुई मारपीट के विरोध में कई पेट्रोल पंप दोपहर तक बंद रहे। हालांकि कार्रवाई के बाद पेट्रोल पंप खोले गए
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के तस्वीर महल पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम हुए घटनाक्रम के बाद बुधवार सुबह से तस्वीर महल पंप के साथ-साथ शहर के अन्य कई पंप भी बंद रखे गए। साथ ही दोपहर में तस्वीर महल पंप पर सांसद व विधायकों सहित तमाम भाजपा नेता पहुंच गए। वहां से पुलिस अधिकारियों को वार्ता कर कार्रवाई के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान सीओ तृतीय भी पंप पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों व भाजपा नेताओं से वार्ता कर मारपीट-अभद्रता के आरोपी दो दरोगाओं को ड्यूटी से हटाने की बात कही। तब जाकर विवाद शांत हुआ। साथ में मारपीट के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

वाकया मंगलवार शाम का है, जब भाजपा नेता कुशलपाल सिंह के पंप पर विवाद हुआ था। कुशलपाल सिंह का आरोप है कि इस दौरान बेवजह उनके बेटे को पुलिस पकड़ ले गई। उसके साथ मारपीट व अभद्रता की। इतना ही नहीं, आए दिन गैर समुदाय के लोग पंप पर बखेड़ा खड़ा करते हैं। पुलिस ध्यान नहीं देती है। इसी के विरोध में उन्होंने पंप पर ताला डाल दिया था। 
विज्ञापन


इस खबर पर सुबह से उनके समर्थन में मैरिस रोड, मालगोदाम सहित शहर के अन्य कई पंप भी बंद कर दिए गए। दोपहर में वहां सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के तमाम नेता पहुंच गए। साथ में अन्य कई पेट्रोल पंप मालिकान भी मौजूद रहे। साथ में सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भी पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां नेताओं व पुलिस अधिकारियों में हुई वार्ता के बाद एसएसपी को पूरा प्रकरण बताया गया। पंप मालिकान की मांग के अनुसार घटनाक्रम में आरोपी दो दरोगाओं को हटा दिया गया। साथ में दोनों के खिलाफ जांच के आदेश सीओ तृतीय को दिए हैं। साथ में तय किया गया कि कुशलपाल सिंह की ओर से जो तहरीर दी जाएगी। उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

इसके अलावा इस पंप पर शाम के समय पुलिस की सक्रियता रहेगी। ताकि किसी तरह का विवाद भविष्य में न हो। इसके बाद ही विवाद शांत हुआ और सभी तस्वीर महल सहित पंप खोल दिए गए। कुशलपाल सिंह के साथ अन्य पंप मालिकों में जितेंद्र सिंह राणा, राजीव अग्रवाल आदि ने पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर संतोष जताया है। सीओ तृतीय ने बताया कि जो विवाद था, शांत करा दिया गया। दरोगाओं को हटा दिया गया है। बाकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें