बुलंदशहर में सलेमपुर थाने के पास तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जिसमें से आठ अलीगढ़ के एक गांव के ही हैं। 29 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर , जिला व निजी अस्पताल ले जाया गया है।
गाजियाबाद की ब्रेड कंपनी में मजदूर पिकअप में अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव रायपुर खास अहेरिया नगला में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में आठ मजदूर रायपुर खास अहेरिया नगला के ही हैं। मौत की सूचना पर रायपुर खास अहेरिया नगला में हाहाकार मच गया। मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शवों के गांव में आने का इंतजार है।
इनकी हुई मौत
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली, अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण, रायपुर खास अहेरिया नगला
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव, रायपुर खास अहेरिया नगला
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव,रायपुर खास अहेरिया नगला
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह, रायपुर खास अहेरिया नगला
8. जेपी उर्फ राजू पुत्र वीरेश, रायपुर खास अहेरिया नगला