अलीगढ के सादाबाद क्षेत्र में हाथरस रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार को विकास खंड कार्यालय के पास हुआ। घटना सुबह 10:30 बजे के लगभग की है। घायलों में चार की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी श्रद्धालु चंदवा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के हैं। वे दर्शन करने के लिए मथुरा में दाऊजी जा रहे थे। कुछ घायलों का सादाबाद में भी उपचार कराया गया है।