फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में मिले दो दोस्तों के शव

विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव आजादनगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह दो युवकों के शव मिले। दोनाें दोस्त थे। एक साथ दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शराब के अत्यधिक सेवन से दोनों की मौत की बात कही जा रही है। रात में उनके साथ ही बैठकर शराब पीने वाले दो अन्य युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं जहरीली शराब की आशंका में एसडीएम कोल ने हरदुआगंज कस्बे के बैरामगढी पुल स्थित देसी शराब के उस ठेके को सील कर दिया है, जहां से इन युवकों ने शराब खरीदकर पी थी। पूर्व में इस ठेके से हरियाणा की देसी शराब बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी होमगार्ड विजयपाल सिंह यातायात ड्यूटी कर रहे हैं। उनके घर के सामने ही उनके खानदानी भाई हरी सिंह का मकान है। विजयपाल सिंह के तीन बेटों मेें दूसरा बेटा हवलदार उर्फ नीटू (23) तथा हरी सिंह का बड़ा बेटा सुभाष (24) बचपन के दोस्त थे। साथ रहते और खाते-पीते थे। इन दोनों के शव बुधवार की सुबह गांव से 100 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल परिसर में पड़े मिले। आग की तरह यह खबर फैली। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। दोनों के परिवार वालों के चीत्कार से लोगाें के दिल पिघल उठे। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना प्रभारी के साथ ही सीओ अतरौली पंकज श्रीवास्तव भी गांव पहुंच गए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर दोनों का बिसरा सुरक्षित किया गया है। देर शाम दोनों शवों का एक साथ एक ही जगह अंतिम संस्कार किया गया। देर रात तक थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी। परिवार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार वाले कर रहे थे शादी की तैयारी, करना पड़ा अंतिम संस्कार
हवलदार उर्फ नीटू के छोटे भाई राजेश के अनुसार दोनों की बचपन की यारी थी। अक्सर एक-दूसरे के घर सो जाना या कहीं बाहर चले जाना उनकी आदत में था। यही कारण था कि मंगलवार की रात दोनों के न दिखने पर परिवार वालों को चिंता नहीं हुई, नहीं तो रात में ही उनकी तलाश की जाती। तब शायद जीवित बच जाते। विजयपाल सिंह के अनुसार दोनों लड़के परिवार के थे, लिहाजा दोनों के लिए रिश्ता देखकर एक साथ शादी करने पर विचार चल रहा था, लेकिन आज एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेट के बल पड़े थे दोनों के शव
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को तड़के पहर खेतों की ओर गए लोगों ने दोनों को स्कूल परिसर में पेट के बल पड़े देखा। उन्होंने शराबियों के सोने का कयास लगाया लेकिन कुछ घंटे बाद जब कुछ लोग नजदीक पहुंचे तब उनकी मौत की जानकारी हुई। हवलदार उर्फ नीटू के दाईं आंख के पास चोट का निशान था। सुभाष के बाईं आंख की भौह पर भी गहरा चोट का निशान था।
लोगों में कयास: शराब में मिलाया गया जहर, या जहरीली थी शराब
ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार दोनों नशे के आदी थे। मंगलवार शाम दोनों ने अपने साथी डिगंबर सिंह के साथ हरदुआगंज स्थित देसी शराब के ठेके से 2 पौव्वा लेकर पड़ोसी गांव बरौठा स्थित आम के बाग में बैठ गए। डिगंबर सिंह ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान नीटू के चाचा वीरपाल भी वहां आ गए। चारों ने मिलकर ठेके से लाई गई शराब पी। नीटू उर्फ हवलदार के भाई राजेश के अनुसार मृतकों के मुंह से जहर की बदबू आ रही थी। मुंह से झाग भी निकला था। यदि शराब जहरीली थी तो साथ वही शराब पीने वाले दो अन्य को परेशानी क्यों नहीं हुइ? यदि शराब में बाद में जहर मिलाया गया तो आखिर किसने मिलाया?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें