फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंगलकारी बालाजी का 18वां वार्षिकोत्सव 11 मार्च को, निकलेगी शोभायात्रा, होगा भंडारा

Sat, 09 Mar 2024 08:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

11 मार्च को मंगलकारी बालाजी मंदिर की स्थापना के 18 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दिन वार्षिकोत्सव पर शोभा यात्रा सुबह दस बजे महावीरगंज स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर टीकाराम मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर वार्षिकोत्सव के बारे में बताते पूर्णानंद पुरी महाराज व अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव 11 मार्च को मनाया जाएगा, जिसमें भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भंडारा भी आयोजित होगा।

विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 मार्च को मंगलकारी बालाजी मंदिर की स्थापना के 18 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पूर्णानंद पुरी महाराज ने बताया कि आम जन के कष्ट निवारण हेतु विशेष पूजा की जाएगी। मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने बताया कि दोपहर के बाद भंडारा होगा। शोभा यात्रा सुबह दस बजे महावीरगंज स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर टीकाराम मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल रहेंगे। शाम को भजन संध्या होगी। इस मौके पर ललित दीवान, मुकुल मित्तल, संजीव कंटक, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें