फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु संग अवैध संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी को मार कर गंगा में बहाया

Fri, 14 Jun 2019 06:01 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने गांव के एक साधू के जाल में फंसकर पहले अपनी पत्नी को साधू संग अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया, जब पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो उसे मौत के घाट उतारकर गंगा में बहा दिया। 

विज्ञापन


मृतका के भाई ने थाना पुलिस को अपने जीजा के खिलाफ बहन की हत्या करने और शव गंगा में बहाने की तहरीर दी। पुलिस गंगा नहर में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गंगीरी की एक युवती की शादी नौ साल पहले दादों के एक गांव के युवक साथ हुई थी। महिला के भाई के मुताबिक वह बुधवार को दशहरा स्नान के लिए सांकरा घाट गया था। यहां स्नान करने से पहले बहन की ससुराल चला गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आरोप है कि वहां बहन ने जीजा के बारे में बताया कि वह अमीरी के लालच में अंधे होकर गांव के एक साधू के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहे हैं। यह बात सुन जीजा को साधू के चक्कर से दूर रहने की नसीहत देकर वहां से चला आया। इसके बाद गंगा स्नान कर वापस लौटते समय पता चला कि जीजा बहन को लेकर गांव के जंगल की साइड गया है। 

वहां उसने बहन को साधू के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। मगर, असफल होने पर उसने बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। गांव में पूछताछ करने पर जीजा के शव के साथ गंगा घाट पर होने की सूचना मिली।
 
गंगा घाट पर जाकर देखा तो जीजा शव को गंगा में बहाकर घाट के दूसरी पार होकर मौके से भाग गया। इस मामले में जीजा और साधू के खिलाफ जब मृतका के भाई ने तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। फिलहाल दोनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर दादों के अनुसार शव की तलाश जारी है। शव मिलने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें