डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अगर लाउडस्पीकर पर अजान होगी तो हम लाउडस्पीकर पर वेद मंत्र और हनुमान चालीसा बजाएंगे। एक धर्म विशेष के लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अगर लाउडस्पीकर पर अजान होगी तो हम लाउडस्पीकर पर वेद मंत्र और हनुमान चालीसा बजाएंगे। हिंदू महासभा कार्यालय पर शुक्रवार को लाउडस्पीकर लगाकर भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ बजाया गया।
विज्ञापन
डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि एक धर्म विशेष के लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। कब तक केवल हिंदू नियमों का पालन करेंगे। सुबह-सुबह लाउडस्पीकर पर अजान होने से पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी होती है। परीक्षाएं चल रही हैं। ध्वनि प्रदूषण भी होता है।