फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैडम! मेड़बंदी के लिए चार माह से लगा रहा हूं चक्कर

Tue, 19 Aug 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
तहसील सदर में समस्याए सुनती मंडलायुक्त संगीता सिंह व डीएम ,एसपी।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुरसान के गांव मगटई निवासी अनिल कुमार ने मंडलायुक्त को बताया कि उन्हें चक्कर काटते-काटते चार महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक मेड़बंदी फाइनल नहीं हुई है। यह सुनकर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर लिया और तत्काल मौके पर जाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि गांव मगटई में चार माह पूर्व उनकी मेड़बंदी के संबंध में फाइनल आदेश हो चुका है, लेकिन मेड़बंदी कराने के लिए पुलिस बल नहीं मिल पा रहा है, जबकि अतिरिक्त फोर्स के लिए उन्होंने धनराशि जमा करने का प्रार्थना पत्र भी दे दिया है। चार माह से वह तहसील से थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण
तहसील परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, जल निगम, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य, उद्यान, श्रम, उद्योग, पंचायतराज, मत्स्य और पूर्ति विभाग ने अपने स्टॉल लगाए थे। मंडलायुक्त ने इनका निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन धारकों को समय से उनकी किस्त का भुगतान किए जाने एवं शासनादेश के अनुरूप 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।

गांव पैकवाड़ा में माता मंदिर की भूमि को कब्जाने के लिए दरवाजा खोला गया है। ग्राम प्रधान व अन्य व्यक्ति चंदा कर बाउंड्री लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तहसील में बैठकर ही अवैध कब्जाधारियों से साठगांठ कर झूठी रिपोर्ट लगाई जा रही है। यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन

-अमरनाथ अग्निहोत्री, पैकवाड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें