गांव कैमार में हर साल की भांति इस साल भी नवमी के मेले पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन
कुश्ती दंगल में छोटी-बड़ी करीब 30 कुश्तियों का आयोजन किया गया। कैमार के अलावा आसपास के गांव से आए लोगों ने कुश्ती दंगल के दांव पेच का आनंद लिया। इसमें अंतिम कुश्ती परसारा व सैमरा के पहलवानों के बीच पांच हजार रुपये के लिए हुई, जोकि बराबरी पर छूटी। आयोजन में मधुर जादौन, सूरज पाल सिंह, रमेश राजपूत, प्रेम पाल सिंह, सौदान सिंह, सुधीर कुमार, मुकेश पहलवान, सतीश चन्द्र, अशोक कुमार, भोला सिंह आदि मौजूद थे।