फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक कर किया शृंगार

विज्ञापन
अचलाताल स्थित आरती घाट पर परशुराम की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को भगवान परशुराम के प्रकाट्योत्सव पर अचल ताल आरती घाट में भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम को पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया। मुख्य यजमान हितेंद्र कुमार उपाध्याय रहे।
विज्ञापन



महाआरती में मुख्य आचार्य हरिकांत महाराज, सुनील कौशल महाराज ने विधिवत मंत्रोचार कर भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक एवं शृंगार कराया। अतिथि महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक अनिल पाराशर, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, शिवनारायण शर्मा, बाबूलाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय शर्मा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन राज नारायण ने किया।


खैर बाईपास स्थित बांके बिहारी काॅलोनी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिल पाराशर उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्ना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के जलाभिषेक से किया गया। इसके उपरांत हवन का आयोजन हुआ। मौके पर हितेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र गौतम, के.के सारस्वत, नवनीत शर्मा, सत्येन्द्र द्विवेदी, पवन उपाध्याय, चंद्रकांत शर्मा, उमेश गौड़, अरविंद पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



पला साहिबाबाद में सनातन सेवा समिति की ओर से भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर महाआरती एवं शरबत वितरण किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने भगवान परशुराम का माल्यार्पण किया। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष केशव शर्मा, राकेश सारस्वत, महामंत्री दीपांश शर्मा, आकाश शर्मा, रवि कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें