फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राधा-कृष्ण रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
इस्कॉन द्वारा आयोजित राधा कृष्ण रथयात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस्कॉन अलीगढ़ द्वारा आयोजित राधा-कृष्ण रथयात्रा महोत्सव रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला मैदान से लेकर रामघाट रोड विक्रम काॅलोनी तक शहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया।
विज्ञापन



रथयात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भक्ति नृत्य और आकर्षक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान राधा-कृष्ण की नगर परिक्रमा कराई गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। मौके पर इस्कॉन अलीगढ़ के अध्यक्ष रासराज दास, सीजेएम शिवम कुमार, पंकज महलवार, ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान, राकेश गुप्ता, इंजीनियर प्रदीप वाष्र्णेय, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एके गुप्ता, विमल कुमार ने भगवान की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें