फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: हाईवे पर कार सवार दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट का आरोप, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग को लेकर हुई मारपीट

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।

सार

अलीगढ़ में दूल्हे की कार को बदमाशों ने हाईवे पर रुकवा लिया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद जेवरात व नकदी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के नगला मंदिर से दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को मंगलवार को बदमाशों ने हाईवे पर रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाश मारपीट करने के बाद दूल्हा व दुल्हन से हजारों रुपये के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया, जबकि  बदमाशों के दो साथी भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस इस घटना को लूट की बजाय प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट की घटना बताते हुए जांच की बात कह रही है। 

विज्ञापन


मडराक के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी पंकज की इलाके के ही नगला मंदिर गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी के साथ शादी हुई है। सोमवार शाम पंकज की बरात नगला मंदिर आयी थी। दूल्हे पंकज के अनुसार वह मंगलवार को दुल्हन को कार से विदा कराकर गांव लौट रहा था। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कार हाईवे पुल पर पहुंची तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार का पीछा करते हुए रूकवा लिया।

आरोप है कि मारपीट करते हुए दुल्हन के गले का हार व दूल्हे के गले की सोने की चेन लूट ली। इस बीच बदमाश भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी दुल्हन व दूल्हे पक्ष को सबक सिखाने के लिए कार का  पीछा करते हुए पहुंच गए थे। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मौके से अंकुर व कपिल निवासी नगला मंदिर, मडराक को दबोच लिया और पिटाई की। इस मामले में दूल्हे की ओर से अंकुर, कपिल, दिलीप व लवकुश निवासी नगला मंदिर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। फरार दिलीप व लवकुश को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें