फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसकर्मी से साढ़े पांच लाख की लूट: मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अन्य की तलाश जारी

Sun, 23 Jun 2024 02:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरौला इलाके में 14 जून की दोपहर मूल रूप से भदेसी व हाल रावण टीला निवासी प्रशांत कुमार से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। वह उज्जीवन स्माल फाइनेंस कंपनी में रिकवरी करता था।
विज्ञापन
मुठभेड में घायल हुए बादमाश को जिला अस्पताल मलखान सिंह की इमरजेंसी में इलाज को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला इलाके में एक सप्ताह पहले फाइनेंसकर्मी से हुई लूट में पुलिस ने 22 जून सुबह मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। अभी इस घटना में उसके अन्य अपराधी साथी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए अपराधी के पास से तमंचा, बाइक व लूट की रकम में से 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बरौला इलाके में 14 जून की दोपहर मूल रूप से भदेसी व हाल रावण टीला निवासी प्रशांत कुमार से साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। वह उज्जीवन स्माल फाइनेंस कंपनी में रिकवरी करता था। इस मामले में कंपनी के सहायक प्रबंधक निशांत गौड़ ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें साढ़े पांच लाख रुपये की लूट होना बताया था। इस मामे में सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार तीन बदमाश चिह्नित किए गए। इस मामले में पुलिस तीनों की तलाश में लगी थी। 

इसी बीच मुखबिर की सूचना के आधार पर जीटी रोड इलाके में सुबह तीन बजे स्मृति सिटी के पास खैर के मोहल्ला पुरानी तहसील निवासी चांद को घेरा। मगर उसने दो साथियों की मदद से फायरिंग कर दी। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में गोली लगने से चांद जख्मी हो गया। बाकी साथी भाग गए। घायल को अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में उसके पास से केटीएम बाइक, लूट के हिस्से में से बचे दस हजार रुपये, तमंचा आदि बरामद हुआ। चांद पर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा, स्वाट प्रभारी संदीप की टीमें शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें