फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मोटिवेशन से लोधा क्षेत्र ने पहना सुरक्षा कवच

विज्ञापन
डॉ अमित शर्मा। चिकित्सा अधीक्षक लोधा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के मोटिवेशन और आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बदौलत लोधा क्षेत्र के 88 प्रतिशत से अधिक लोग सुरक्षा कवच पहन चुके हैं। कोविड रोधी टीकाकरण में जनपद का लोधा क्षेत्र अव्वल रहा। यह क्षेत्र टीकाकरण में न सिर्फ जनपद में प्रथम स्थान पर है, बल्कि यहां पर हुए टीकाकरण का औसत जनपद एवं प्रदेश से काफी अधिक है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बिना किसी स्वास्थ्य कर्मी को दंड दिए या फटकार लगाए, हासिल की गई है।
लोधा क्षेत्र में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए 189184 का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 166914 लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है यानी सोमवार तक 88.23 प्रतिशत टीकाकरण (प्रथम डोज) हुआ है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय कहते हैं कि लोधा में शानदार काम चल रहा है। जनपद और प्रदेश के औसत से बेहतर काम लोधा में हो रहा है। जनपद में टीकाकरण का औसत 78 प्रतिशत और प्रदेश का औसत 76 है। वह कहते हैं कि जनपद के दूसरे क्षेत्रों को लोधा से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटीक रणनीति से हासिल की उपलब्धि
खास बात यह है कि बिना किसी स्वास्थ्य कर्मी को दंड दिए और फटकार लगाए यह सफलता हासिल हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित शर्मा कहते हैं कि सही माइक्रो प्लान बनाकर कोई भी ब्लॉक सफलता हासिल कर सकता है। एएनएम सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी को प्रशिक्षण दिया गया है। दिन में तीन से पांच बार प्रत्येक सदस्य की मानीटरिंग करते हैं। टीकाकरण में इजाफा के लिए यह जरूरी है। एएनएम रोज कितने टीका लगा रही हैं या नहीं, इस पर नजर रखना पड़ता है। डॉ. अमित शर्मा कहते हैं, अगर कोई एएनएम टीका नहीं लगा पा रही है तो उसका कारण पूछते हैं और सब लोग मिलकर टीकाकरण बढ़ाने का तरीका निकालते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में प्रतिदिन टॉप पांच एवं खराब प्रदर्शन करने वालों का नाम डालते हैं। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए यह जरूरी है। डॉ. अमित कहते हैं, आज तक किसी एएनएम या स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मोटिवेशन सफलता का मूलमंत्र है। सुबह जल्दी काम शुरू कर देते हैं और देर शाम तक टीकाकरण को अंजाम देते हैं।
टीकाकरण में टॉप तीन क्षेत्र
नंबर 1 - लोधा (88.23 प्रतिशत)
नंबर 2 - अलीगढ़ शहर (83.15 प्रतिशत)
नंबर 3 - अकराबाद (80.83 प्रतिशत)
जनपद में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण - 3061906
प्रथम डोज - 2098169
दूसरी डोज - 963737
मंगलवार को टीकाकरण - 32340
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें