फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One District One Product: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे ताला-हार्डवेयर के स्टॉल, मांगे आवेदन

Fri, 03 Oct 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए स्टाॅल स्थापित करने के लिए अलीगढ़ के कारोबारियों से आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना के तहत अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने शहर के ताला व हार्डवेयर कारोबार का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही यहां तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की बिक्री के लिए नए स्टाॅल खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अब कारोबारियों से आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


दूसरे शहरों से आने व जाने वाले यात्रियों के अलावा ठहरने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों को अलीगढ़ के उत्पादों को खरीदने व उनके बारे में जानने की जानकारी मिल सकेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नए स्टाॅल स्थापित करने के लिए अलीगढ़ के कारोबारियों से आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें