फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाप-बेटे पर बुलंदशहर के अधिवक्ता संग मारपीट और लूट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि दीवानी से सूतमिल जाते समय बाइक पर नकाबपोशों ने अधिवक्ता रोककर मारपीट कर दी। इसी बीच दो लोगों के मुंह पर बंधे के कपड़े खुल गए। वे तमंचा भी लिए हुए थे। आरोपी उनकी जेब से 2200 रुपये व कुछ पत्रावली छीन ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के एक अधिवक्ता ने बाप-बेटे पर मारपीट व लूट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर सलेमपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के अधिवक्ता प्रह्लाद सिंह एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने गांव के भूपेंद्र, उनके पिता इंद्रपाल के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद डाला था। इसी सिलसिले में वे 16 अगस्त को वह अपने साथी अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह से मिलने अलीगढ़ आए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी दीवानी से सूतमिल जाते समय बाइक पर नकाबपोशों ने रोककर मारपीट कर दी। इसी बीच दो लोगों के मुंह पर बंधे के कपड़े खुल गए। वे तमंचा भी लिए हुए थे। आरोपी उनकी जेब से 2200 रुपये व कुछ पत्रावली छीन ले गए। आरोपियों में भूपेंद्र व इंद्रपाल शामिल थे। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें