फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को लोडर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 07 Dec 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हमदर्द नगर डी के मजदूर गुलबहार की इकलौती डेढ़ वर्षीय बेटी मन्नत देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बच्ची लोडर की चपेट में आ गई। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। बाद में बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर डी में 7 दिसंबर देर शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को लोडर ने रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उपचार में लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

  
हमदर्द नगर डी के मजदूर गुलबहार की इकलौती डेढ़ वर्षीय बेटी मन्नत देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बच्ची लोडर की चपेट में आ गई। इस मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। बाद में बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
 
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मगर, पुलिस के समझाने पर बाद में शांत हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। लोडर को थाने में खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें