दोपहर 2.51 बजे अलीगढ़ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.6 के करीब बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों के आफिस और अपार्टमेंट से बाहर निकलने की जानकारी प्राप्त हुई है। कुछ समय बाहर रहने के बाद लोग अपने कार्यालय और फ्लैट में वापस चले गए और आपस में चर्चा करते नजर आए।
अलीगढ़ में दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके बहुत हल्के थे। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.6 के करीब मानी जा रही है। जैसे भूकंप के झटके लगे, तो लोग अपने आफिस और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। आपस में भूंकप को लेकर बातचीत साझा करने लगे। लोगों ने मोबाइल के माध्यम से अपने मिलने वालों के पास फोन कर भूकंप के बारे में पूछते हुए देखा गया। बाजारों में भी लोग भूकंप पर बात करते नजर आए।
दिल्ली एवं एनसीआर में भूकंप की खबर टीवी पर देखकर या सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कंटेंट आने से लोगों में भूकंप को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी और मार्च में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।