फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सादाबाद में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सादाबाद के बैनर तले लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष देववृत गौतम ने बताया कि नौ सालों से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता, पदनाम बदलने, प्रारम्भिक वेतनमान में उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके साथ मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन करने के लिए कहा जा रहा है। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इन मांगों को नहीं माना गया है। विरोध करने वालों में गौरव चौधरी, चारू अग्रवाल, अनिल गौतम, पंकेश कौशिक, नरेंद्रदेव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें