फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बरहेती में जमीन के फर्जीवाड़े में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कोल तहसील क्षेत्र के बरहेती गांव में हल्का लेखपाल ने किसान की बेची गई जमीन को विरासत में दर्ज कर देने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एसडीएम कोल ने हल्का लेखपाल को निलंबित करते हुए गांव में चरागाह की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने एसडीएम कोल संजीव ओझा से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि बरहेती गांव का किसान पहले ही अपनी जमीन बेच चुका है। फिर भी तहसील कर्मियों की मिलीभगत से बेची हुई जमीन को विरासत के रूप दर्ज कर दिया गया है। एसडीएम कोल ने शिकायत की जांच कराई तो हल्का लेखपाल सुनील कुमार का फर्जीवाड़ा सामने आया। एसडीएम ने हल्का लेखपाल सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि गांव के चरागाह की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को भी जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें