फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच में लैंड जिहाद प्रमुख, सह प्रमुख का पद सृजित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच में जिला लैंड जिहाद प्रमुख एवं सह प्रमुख का पद सृजित किया गया है। इसकी घोषणा सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रांतीय अधिकारियों ने की। महेश गौतम को जिला लैंड जिहाद प्रमुख एवं राकेश यादव को सह प्रमुख बनाया गया है। इसका उद्देश्य हिंदुओं की जमीन पर जबरन किए गए कब्जे को मुक्त कराना है।
विज्ञापन

मंच के प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि जिले की सभी थाना इकाइयों को मजबूत बनाकर पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाए। अलीगढ़ जिला के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि इस बार अखंड भारत दिवस हिंदू जागरण मंच के फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 10 हजार से अधिक लोगों को हिंदू जागरण मंच के फेसबुक पेज से जोड़ने का आह्वान किया।
वहीं, प्रशांत उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश वाल्मीकि को जिला मंत्री, धर्मेंद्र पंडित को युवा उपाध्यक्ष, डॉ. जितेन्द्र कुमार को जिला प्रचार सह प्रमुख, मुकेश पंडित को जिला बेटी बचाओ सह प्रमुख, महेश गौतम को जिला लैंड जिहाद प्रमुख, राकेश यादव को जिला लैंड जिहाद सह प्रमुख, राजेश कुमार को जिला प्रचार सह प्रमुख, दिनेश को जिला सह संपर्क प्रमुख, अनिल कुमार, राजा यादव को जिला सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है। प्रचार प्रमुख तरुण उपाध्याय ने बताया कि लैंड जिहाद प्रमुख एवं सह प्रमुख का पद पहली बार सृजित किया गया है। इस मौके पर अमित राजा, आदित्य मुखरिया, बॉबी चौधरी, आकाश शर्मां, तरुण उपाध्याय, सनी कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें