किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के अलग-अलग पदाधिकारियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न गांव में प्रदर्शन किया और किसानों से संपर्क किया। पार्टी जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने हरदुआगंज के गांव बहरामगड़ी, मुरथल, नयाबांस आदि में किसानों से संपर्क किया। बाद में उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया।
इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए। इसमें डॉ. कृपाल सिंह, मनोज यादव, गुड्डा यादव, हीरालाल यादव, रंजीत चौधरी, अर्जुन भोलू, आशीष यादव, कुलदीप यादव, पंकज यादव, डॉ. गुलिस्ता, पूजा यादव, सुनीता यादव, इंदु यादव, आरती, नीतू शर्मा, सोनू शर्मा, वंश यादव, शिवम यादव आदि शामिल थे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक के नेतृत्व में कोल विधानसभा क्षेत्र के गांव असगरपुर, बालू खेड़ा आदि में किसानों के बीच जाकर कृषि बिल का बहिष्कार करने के लिए आव्हान किया। इस मौके पर तारिक मलिक, असगर मलिक, बादशाह, दीपक बघेल, बृजमोहन, एमए गांधी, तारिक पठान, उज़ैर साबिर, कौशल कुमार प्रजापति, बबलू मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के नेता सलमान शाहिद ने कोल विधानसभा क्षेत्र के गांव अघौन, सीहोर, अमेठी आदि गांव में जाकर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्र में साइकिल यात्रा के माध्यम से किसान यात्रा का शुभारंभ किया। साइकिल यात्रा में नफीस खान, इकबाल खान, जलील, अताउल रहमान, भुल्लन, शफीक, पार्षद नासिर चांद, इमरान मलिक, रिजवान, गुलजार अहमद, आशिक आदि मौजूद थे।
सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान मथुरा रोड स्थित गांव दौलताबाद, हाजीपुर चौहट्टा, अहमदपुर, आसना, तालसपुर और गांव नीवरी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने चौपाल लगाकर किसानों की बात सुनी। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, मनोज चौधरी, पप्पू प्रधान, शहजाद अल्वी, राहत अली खान, सुलेमान मलिक, अनीस कुरैशी, छोटे लाल लोधी, यूनिस सलीम सैफी, नसीम हैदर, मुकेश सूर्यवंशी, जीशान खान आदि मौजूद थे।