बिहार के जनपद नवादा के निवासी 63 वर्षीय मुरारी बच्चों और पत्नी के साथ ईंट भट्ठा पर साथियों साथ मजदूरी करता था। 7 मई को साथी मजदूरों के साथ कच्ची शराब पीने के बाद उसकी हालात बिगड़ गई। साथियों ने इलाज कराने के लिए मदद की गुहार लगाई, लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई।
लोधा थाना क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में बीती 7 मई को एक ईंट भट्ठा के फड़ पर एक बिहारी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद ईंट पथाई ठेकेदार व अन्य साथियों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जब शव नहीं जला तो जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसे दफन कर दिया गया। मजदूर की पत्नी और उसके बच्चों को बिहार भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिहार के जनपद नवादा के निवासी 63 वर्षीय मुरारी बच्चों और पत्नी के साथ ईंट भट्ठा पर साथियों साथ मजदूरी करता था। 7 मई को साथी मजदूरों के साथ कच्ची शराब पीने के बाद उसकी हालात बिगड़ गई। साथियों ने इलाज कराने के लिए मदद की गुहार लगाई, लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई।
साथी मजदूरों और महिलाओं ने बताया कि कच्ची शराब का सेवन करते उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस संबंध में लोधा इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत कच्ची शराब पीने से हुई बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।