शुरुआत में उसकी आस पड़ोस में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों में पूछताछ की वहां भी कोई पता नहीं चल सका। बाद में थक हार कर परिजनों ने थाना पुलिस का सहारा लिया।
अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खैर कस्बा में एक दो साल के मासूम का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण उस समय किया गया जब मासूम रात में अपने परिजनों के साथ सो रही थी। परिवार रात में रामलीला देख कर आया था।
विज्ञापन
रात में करीब 12:00 बजे घर पर आने के बाद पहले परिवार ने संग बैठ कर खाना खाया। उसके बाद पति-पत्नी अपनी दो साल की मासूम बच्ची को साथ लेकर छत पर सो गए। पति-पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो उनकी मासूम बच्ची गायब मिली। बच्ची के गायब होते ही परिवार में खलबली मच गई।
शुरुआत में उसकी आस पड़ोस में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों में पूछताछ की वहां भी कोई पता नहीं चल सका। बाद में थक हार कर परिजनों ने थाना पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने सीओ के नेतृत्व में बच्ची की बरामदगी के लिए दो टीमें गठित की हैं। एसओजी समेत अन्य टीमों को भी बच्ची केई बरामदगी के लिए लगाया गया है। मामले में पुलिस अपहरण समेत परिवार की पुरानी रंजिश एवं अन्य बिंदुओं पर काम कर रही है। बच्ची का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की खोजबीन जारी है।