फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ खैर विधायक ने दी तहरीर, प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Tue, 10 Mar 2026 06:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिहार के रहने वाले अब्दुल्ला सलीम ने आपत्तिजनक, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। इससे हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है। 
विज्ञापन
एसएसपी को ज्ञापन देते विधायक सुरेंद्र दिलेर - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, हिंदू धर्म व गाय के प्रति विवादित टिप्पणी को लेकर खैर विधायक ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तहरीर दी है। भाजपाइयों संग एसएसपी से मिलने पहुंचे विधायक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया। एसएसपी स्तर से उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिहार के रहने वाले अब्दुल्ला सलीम ने आपत्तिजनक, अभद्र व भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। इससे हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है। 

इसको लेकर वह भाजपा नेता रामअवतार शर्मा आरडीएक्स, राहुल चेतन आदि के साथ एसएसपी से मिले। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि मामले में साइबर टीम से जानकारी व जांच कराई जा रही है। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें