फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से लौट रहे थे भारत: पांच घंटे तक हवा में अटकी रही अलीगढ़ की बहू, परिवार मांग रहा दुआ

Tue, 10 Mar 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इथियोपिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तकनीकी कारणों (इंडिगो और नॉर्थ एयरलाइन के डेटा मिलान न होने) से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। सऊदी अरब ने युद्ध के चलते ट्रैफिक ज्यादा होने का हवाला देकर विमान को अपने आसमान में ही भटकने पर मजबूर रखा।
विज्ञापन
शिवांगी - फोटो : अभिभावक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के द्वारिकापुरी, अचल ताल निवासी शिवांगी सहित देश के 250 से अधिक भारतीय मुसाफिर सोमवार को सऊदी अरब के आसमान में पांच घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच झूलते रहे। तकनीकी खामी और युद्ध के कारण बदले रूट ने इन यात्रियों को मिस्र के काहिरा एयरपोर्ट पर विमान के भीतर ही कैद होने पर मजबूर कर दिया है। शिवांगी अभी मिस्र में फंसी हुई हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी अनुपम गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता और बहू शिवांगी दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मार्च की शुरुआत में शिवांगी को लंदन से लौटना था। सात और आठ मार्च को इंडिगो ने लंदन से आने वाली अपनी फ्लाइटें रद्द कर दी। इसके बाद यात्रियों को नॉर्थ नामक एयरलाइन के विमान से भेजा गया। 9 मार्च को जब यह विमान 250 भारतीयों को लेकर रवाना हुआ, तो संकट शुरू हो गया। इथियोपिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तकनीकी कारणों (इंडिगो और नॉर्थ एयरलाइन के डेटा मिलान न होने) से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

सऊदी अरब ने युद्ध के चलते ट्रैफिक ज्यादा होने का हवाला देकर विमान को अपने आसमान में ही भटकने पर मजबूर रखा। पांच घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद जब पायलट ने फ्यूल खत्म होने की इमरजेंसी चेतावनी दी, तब कहीं जाकर मिस्र ने लैंडिंग की इजाजत दी। काहिरा एयरपोर्ट पर विमान लैंड तो हो गया, लेकिन मुश्किल कम नहीं हुई। यात्रियों के पास ट्रांजिट वीजा न होने के कारण उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया गया। सोमवार देर रात तक सभी 250 भारतीय विमान के भीतर ही बैठे रहे।
विज्ञापन


शिवांगी के ससुर अनुपम गुप्ता कहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई तो उन्हें दूसरी एयरलाइन से भेजा गया। अब वे काहिरा में फंसे हैं। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि तुरंत हस्तक्षेप कर हमारे बच्चों को सुरक्षित वतन वापस लाएं। पूरा परिवार शिवांगी की सुरक्षित वापसी की दुआ मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें