फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: भाजपा ने सुरेंद्र दिलेर को दी टिकट, बसपा से डॉ पहल सिंह मैदान में, सपा आज कर सकती है घोषणा

Thu, 24 Oct 2024 12:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र दिलेर हाथरस के सांसद रहे राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। इनके बाबा किशनलाल दिलेर भी हाथरस के सांसद रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान  हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर का निधन हो गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर विधानसभा के लिए उपचुनाव में भाजपा ने सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने पहले ही डॉ पहल सिंह को टिकट दे दी है, अब सपा के प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज उपचुनाव के लिए राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा से पार्टी ने सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है। सुरेंद्र दिलेर हाथरस के सांसद रहे राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। इनके बाबा किशनलाल दिलेर भी हाथरस के सांसद रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान  हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर का निधन हो गया था। खैर विधायक और यूपी सरकार में मंत्री अनूप प्रधान को हाथरस से पार्टी ने चुनाव लड़ाया और वह सांसद चुन गए। जिससे खैर विधानसभा सीट खाली हो गई और इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को भरेंगे पर्चा
भाजपा से खैर विधासभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 25 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। वह सुबह खैरेश्वर धाम पर भगवान महादेव के दर्शन करेंगे, उसके बाद पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन करने के बाद खैर विधानसभा का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


बसपा से डॉ पहल सिंह मैदान में
बसपा से डॉ पहल सिंह चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से पहले बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। 

सपा आज कर सकती है प्रत्याशी घोषित
बसपा और भाजपा के बाद अब सपा आज अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। पहले खैर सीट कांग्रेस को दी गई थी, उसके बाद कांग्रेस ने सपा के पाले में टिकट की बात कही। आज अब सपा प्रत्याशी घोषित कर सकती है। आजाद समाज पार्टी भी खैर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें