फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर के कहर से कांपा शहर

Tue, 02 Jan 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते रामघाट रोड पर लगा जाम। - फोटो : ‌द‌िग‌व‌िशाल
विज्ञापन
जनपद में भी सर्दी का तेवर तीखे हो चले हैं। सोमवार को सुबह से लेकर आधे दिन तक पूरे शहर पर घने कोहरे की चादर तनी रही तो पूरे दिन लोग हाड़कंपाऊ सर्दी से ठिठुरते रहे। सुबह से ही शीतलहर ने ऐसा सितम ढाया कि लोगों के दांत किटकिटाने लगे और शरीर कांपने लगा। काफी लोगों ने तो घरों से बाहर निकलना ही मुनासिब नहीं समझा। कड़ाके की ठंड में पशु पक्षी भी बेहाल होकर रह गए।
विज्ञापन


इधर, सड़कों पर वाहनों की गति भी थमी रही।  इसके चलते कई जगह जाम के हालात बन गए। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। 

बीते चार दिन से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। नई साल के पहले दिन सोमवार की सुबह कोहरे के आगोश में रही। सुबह करीब 10 बजे तक सड़कों पर कोहरा रहा। इससे यातायात प्रभावित रहा। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कछुए की तरह एक लाइन में वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। वहीं, सुबह लोग जागे तो आसमान में कोहरे की चादर देखकर सिहर गए।
विज्ञापन


लोगों के रोजाना के काम भी काफी देरी से शुरू हो सके। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। उद्यमी, व्यापारी, दुकानदार आदि लोग काफी देर से घरों से बाहर निकले। शहर में बाजार भी काफी देर से खुले। कोहरे के बीच शीतलहर भी लोगों पर अपना सितम ढाती रही। शीतलहर ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया।

ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और कोयले की अंगीठी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक हीटरों का प्रयोग करते नजर आए। जो लोग घरों से बाहर निकले भी तो वह पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढके हुए थे। शाम को एक बार फिर कोहरे की चादर तन गई।  

24 घंटे की देरी से आई महाबोधि एक्सप्रेस 
 कोहरे के कारण नये साल के पहले दिन सोमवार को भी ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। रेलवे पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे, मगध् एक्सप्रेस 18 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 17 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 17 घंटे, कैफि यात एक्सप्रेस 16 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 24 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 14 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 11 घंटे, मऊ एक्सप्रेस 14:30 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 21 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि हावड़ा की ओर जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस 16 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सात घंटे, मऊ एक्सप्रेस 6 घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, उधमपुर एक्सप्रेस 15 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 16 घंटे, पुरी एक्सप्रेस 8:30 घंटे, कालका एक्सप्रेस सात घंटे, मुरी एक्सप्रेस आठ घंटे, संगम-लिंक एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें