फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने किया हंगामा, 40 मिनट बाद ऐसे हुआ मामला शांत

Wed, 31 Jul 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मध्यप्रदेश के जनपद मुरैना के गांव बिलगांव निवासी पंकज शर्मा आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भांकरी के पास बाइक से पंकज शर्मा के टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और कांवड़ खंडित हो गई।
विज्ञापन
कांवड़ खंडित होने पर रो रहे कांवड़िया को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 जुलाई की सुबह करीब दस बजे भांकरी के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से एक कांवड़ियां की कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे की एक सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार व सीओ रंजन कुमार शर्मा ने समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। दूसरी कांवड़ लाने के लिए तीन कांवड़ियों के साथ दो सिपाही कार से हरिद्वार भेजे। तब कहीं 40 मिनट बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद मुरैना के गांव बिलगांव निवासी पंकज शर्मा आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भांकरी के पास बाइक से पंकज शर्मा के टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और कांवड़ खंडित हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार मोहन व आशू निवासी अटलपुर लोधा को पकड़कर  पुलिस के  हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुस्साए कांवडियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया था। वह हरिद्वार से दोबारा गंगाजल मंगवाने की मांग कर रहे थे। इस पर दो सिपाही कांवड़ियों के साथ गंगाजल लाने के लिए भेजे गए। दो कांवड़िया भरतरी पर ही रुककर उनका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें