फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दुबे का पड़ाव से रामघाट तक बनेगा कल्याण सिंह स्टेट हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

जिले के मुख्य संपर्क मार्ग में दर्ज रामघाट रोड को कल्याण सिंह मार्ग (स्टेट हाईवे) घोषित करने के साथ-साथ जिले का सबसे सुंदर मार्ग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने दुबे का पड़ाव से बुलंदशहर जनपद के रामघाट गांव तक इसके नाम परिवर्तन और स्टेट हाईवे में दर्ज करने संबंधी प्रस्ताव बृहस्पतिवार को शासन को भेज दिया है। संकेत हैं कि इस सप्ताह शासन स्तर से गजट जारी कर दिया जाएगा। साथ ही इंजीनियरों की टीम इस मार्ग का लेआउट व बजट बनाने में लग गई है ताकि गजट जारी होते ही बजट व लेआउट प्लान मंजूर कराकर जल्द से जल्द काम शुरू करा दिया जाए।
प्रदेश सरकार ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर अपने जिले में भी एक मार्ग का नाम करने का एलान उनके निधन के बाद किया था। बुधवार को कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अधिकारियों को रामघाट रोड का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश देकर गए हैं। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी ने बृहस्पतिवार को यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव में 45 किमी लंबा दुबे का पड़ाव से रामघाट गांव तक जिले के मुख्य संपर्क मार्ग को कल्याण सिंह मार्ग घोषित करना शामिल है। यह भी अनुरोध किया गया है कि इसे जिले के मुख्य संपर्क मार्ग से स्टेट हाईवे घोषित किया जाए।
विज्ञापन

सबसे सुंदर मार्ग बनाने की तैयारी
इस मार्ग की हरदुआगंज तक पहले से चौड़ाई चार लेन के अनुसार है। हरदुआगंज के आगे सड़क दो लेन के अनुसार ही चौड़ी है। अतिक्रमण व मार्ग पर डिवाइडर तक नहीं हैं। मगर इस मार्ग को दुबे का पड़ाव से रामघाट तक फोर लेन के साथ-साथ डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा। साथ ही इसे अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। इसे जिले का सबसे सुंदर मार्ग बनाया जाएगा।
- शासन के निर्देशानुसार दुबे का पड़ाव से बुलंदशहर के रामघाट गांव तक के मार्ग को कल्याण सिंह मार्ग घोषित करने संबंधी प्रस्ताव बृहस्पतिवार को शासन को भेज दिया गया है। वहां से नाम परिवर्तन संबंधी गजट होने के साथ-साथ इसे स्टेट हाईवे घोषित किया जाएगा। इसके लेआउट व बजट प्रस्ताव पर तैयारी शुरू कर दी गई है। - मंसूर अल हसन सिद्दीकी, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी
शहर को मिलने जा रही बाईपास चौड़ीकरण की सौगात
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद शहर को पुराने बाईपास के चौड़ीकरण की सौगात मिलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द काम शुरू होने के संकेत हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी और दाऊद खां की ओर यह बाईपास 7 से 10 मीटर और क्वार्सी से महेशपुर नादा की ओर 7 से 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मंसूर अल हसन सिद्दीकी बताते हैं कि शहर के पुराने बाईपास के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। इसी क्रम में इस परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाईपास पर जगह कम है, उस तरफ इसे 7 से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिस जगह पर जगह पर्याप्त है, वहां 7 से बढ़ाकर 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन चौराहों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए अध्ययन के निर्देश
शहर व कोल क्षेत्र के विधायक स्तर से क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी व सारसौल पर ओवरब्रिज की जरूरत डिप्टी सीएम के समक्ष रखी गई। इस पर यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन को इन तीनों चौराहों के अध्ययन के निर्देश दिए गए हैं। कॉरपोरेशन चौराहों की भौगोलिक स्थिति, जरूरत, जगह आदि के अध्ययन के बाद यह तय करेगा कि इन चौराहों पर ओवरब्रिज बन सकेगा या नहीं। बनेगा तो कितना चौड़ा और कितना लंबा होगा। कहां उस ओवरब्रिज का उतार होगा। कितनी जगह अधिग्रहित करने होगी। यह रिपोर्ट मिलने के बाद ही ओवरब्रिज निर्माण पर आगे की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें